अपराध का अन्त संवाददाता
आगरा। जनपद आगरा की ग्राम पंचायत रोहता में खटीक समाज की ओर से मां चामुंडा देवी के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी के श्रीचरणों में पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनोज राजोरा, राष्ट्रीय अधिकार मंच (राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पत्रकार प्रमोद मढ़ाका, भारतीय क्रांतिकारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र आसोलिया, सतीश कुमार राजोरिया तथा क्रांतिकारी के जिलाध्यक्ष अनुप कुमार चक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने माता के दरबार में दीप प्रज्वलित कर एवं पूजा-अर्चना कर भव्य देवी जागरण का शुभारंभ किया।
जागरण के दौरान आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवियों एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर, पुष्पहार एवं संत शिरोमणि श्री श्री 1008 बाबा दुर्बलनाथ महाराज की प्रतिमा भेंट कर स्नेहपूर्वक सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अवनीश कुमार चक सूरी, रामप्रसाद चक, अशोक कुमार चक, ऋषिकेश चक, तेज सिंह चक, भीष्म सिंह चक, सत्यप्रकाश चक, बनी सिंह चक, जीतू चक, रंजीत सिंह चक, बंटी चक, गिरीश कुमार चक, नीतेश कुमार चक एवं राहुल कुमार चक सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने माता रानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरा माहौल भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।